
उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में भारी शीतलहर का कहर जारी है. कई हिस्सों में यह लहर कांपने पर मजबूर कर दिया लोगों को. दिल्ली में गुरुवार को काफी शीतलहर के वजह से मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई. घने कोहरे और शीतलहर के कारण पंजाब के कई शहरों में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बिहार और झारखंड में भी ठंडी हवाएं चल रही है. ठंड काफी बढ़ा हुआ है.
मौसम अगले 5 दिन तक शुष्क रहेगा
झारखंड में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में पारा 4 से 5 डिग्री तक कम हो सकता है. उत्तरी भाग में पलामू क्षेत्र के सबसे पहले न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. रांची और उसके आसपास के क्षेत्र उसके बाद में दक्षिणी झारखंड जमशेदपुर उसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट हो सकती है.
न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा गोपालगंज में
बिहार में शीतलहर का कहर जारी है. गोपालगंज की बात करें, तो ठंड के वजह से लोग घर में रहने को विवश है. वहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है. सबसे अधिक सर्द मौसम में मजदूरों को परेशानी हो रही है



