विशेष प्रशिक्षण के बाद सोफी जल्द ही अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगी।
सोफी को असम वन सुरक्षा बल (एपीएफएफ) के सिकोनी द्वितीय बटालियन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यह नई खोजी कुत्ता पुरानी और अनुभवी स्निफर डॉग ‘करीना’ की जगह लेगी, जिसने वन विभाग में कई वर्षों तक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। करीना के सेवानिवृत्त होने के बाद, सोफी अब शिकारियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने में वन विभाग की मदद करेगी।
वन विभाग का मानना है कि सोफी की उन्नत सूंघने की क्षमता और विशेष प्रशिक्षण शिकारियों के खिलाफ उनकी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार साबित होगी। यह कदम असम के वन्यजीवों की सुरक्षा को और मजबूत करेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां अवैध शिकार की गतिविधियां अधिक होती हैं। सोफी की तैनाती से वन विभाग को उम्मीद है कि वह शिकारियों पर नकेल कसने में और अधिक प्रभावी साबित होगी।


