इस अवसर पर खेल और उमंग से भर गया। महिला और पुरुष वर्ग के बीच प्रदर्शनी मैचों ने दिन को खास बना दिया।
महिला वर्ग में STC लचरागढ़ ने कड़े संघर्ष के बाद STC सिमडेगा को 2-1 से मात दी। वहीं पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर क्लब ने 3-2 से जीत दर्ज की। दोनों ही मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था और दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।
7 नवंबर 1925 को बने हॉकी संघ की इस शताब्दी पर देश के 570 जिलों में आयोजन हो रहे हैं। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। सिमडेगा के खिलाड़ी इस अवसर को गर्व और प्रेरणा का प्रतीक मान रहे हैं।



