इंडिगो की ओर से उड़ान संचालन बहाल होने की आधिकारिक घोषणा के बाद निवेशकों में सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। रविवार को कंपनी ने 1,650 उड़ानें संचालित कीं, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी अधिक है। इसके साथ ही कंपनी का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सुधर कर 75% पहुंच गया है।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इस सुधार का असर सोमवार से शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को इंडिगो का शेयर 1.22% गिरकर ₹537.30 पर बंद हुआ था। पिछले सप्ताह शेयर में 9% तक गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी।
अब कंपनी का दावा है कि स्थिति सामान्य हो रही है और उड़ानें पहले की तरह संचालित होंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में उड़ानों के संचालन और OTP में सुधार बना रहता है, तो शेयरों में तेजी की संभावना है।



