Ranchi: राज्य में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिन में धूप कमजोर पड़ रही है. रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है. 12 जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की आशंका है. लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं.
आंकड़ों के अनुसार गुमला सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया. खूंटी और हजारीबाग में भी तापमान काफी नीचे चला गया है. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है. ठंडी हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है. सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बनी रहेगी. रांची में अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रह सकता है. न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच रहेगा. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ठंड से बचाव जरूरी बताया गया है.



