World

लुधियाना कोर्ट में पेशी से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को जान का खतरा, CM भगवंत मान ने सुरक्षा के दिए निर्देश

नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज के एक मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद है. उन्हें लुधियाना की एक कोर्ट ने आज यानी 21 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. सिद्धू द्वारा एक पूर्व मंत्री के खिलाफ उत्पीड़न से संबंधित मामले में कोर्ट में पेश होना है.

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी जान के खतरे को लेकर जेल अधक्षक को पत्र लिखा है. सिद्धू के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार सिद्धू गुरुवार को पत्र लिखने के बाद बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, जांच के बाद उन्हें जेल वापस भेजा गया. बताते चले कि सिद्धू ने जेल अधीक्षक को पांच महीने पहले भी पत्र लिखा था और जान के खतरे होने की आशंका जताई थी.

जानें सिद्धू ने पत्र में क्या लिखा 

सिद्दधू ने पटिलाया जेल अधीक्षक को पत्र में लिखा है कि उनके जेल में आने पर उनकी जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई थी. उन्होंने पत्र में कहा, मैंने कोर्ट में कभी गवाह या पेशी से इनकार किया है. उन्होंने कोर्ट में दी गई याचिका की तरह ही अपने पत्र में सुरक्षा का हवाला दिया है.

सिद्धू आज लुधियाना कोर्ट में होंगे पेश

नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज के एक मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद है. उन्हें लुधियाना की एक कोर्ट ने आज यानी 21 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. सिद्धू द्वारा एक पूर्व मंत्री के खिलाफ उत्पीड़न से संबंधित मामले में कोर्ट में पेश होना है. इससे पहले सिद्धू ने जान से खतरा संबंधित पत्र पटियाला जेल के अधीक्षक को लिखी है.

from prabhat khabhar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button