AccidentJharkhandStates

रिम्स में बुंडू निवासी युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई।

रांची : शुक्रवार सुबह रिम्स अस्पताल में अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

युवक की पहचान जलधर मुंडा, निवासी बुंडू थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा था। वह कुछ देर तक वार्ड के बाहर खड़ा था और अचानक उसने छलांग लगा दी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह नीचे गिर गया।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की जांच कर रही है। घटना की वजह फिलहाल अज्ञात है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button