
प्रवर्तन निदेशालय को देवघर के तीन जमीन कारोबारियों की संपत्ति की तलाश है ईडी के उपनिदेशक ने रजिस्ट्री विभाग को तीनों जमीन कारोबारियों की संपत्ति सर्च करने का निर्देश दिया है। तीनों जमीन कारोबारियों समेत उनके बच्चे और पत्नी के नाम से जमीन का डेड तलाशने का निर्देश दिया गया है ।
रजिस्ट्री विभाग ने देवघर sub-registrar से तीनों जमीन कारोबारियों के डेट का ब्यौरा जल्द उपलब्ध कराने की बात कही है
बताया जा रहा है कि तीन जमीन कारोबारियों में एक जसीडीह थाना के रोहिणी के समीप का रहने वाला है जबकि दूसरा रिखिया थाना क्षेत्र के रामगढ़िया का रहने वाला है और तीसरा नगर थाना क्षेत्र के बिलासी का रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी को शिकायत मिली थी की इन तीनों व्यक्तियों ने पिछले 10 वर्षों के दौरान जमीन के कारोबार में नाजायज तरीके से पैसे कमा कर संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद से ईडी ने इस शिकायत पर कड़ी जांच शुरू कर दी है ईडी ने पुलिस मुख्यालय से भी इन तीनों जमीन कारोबारियों के बारे में रिपोर्ट मांगा है।


