Politics

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी जंग, कांग्रेस बोली कठोर निर्णय के लिए तैयार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता सचिन पायलट के बीच इन दिनों तकरार बढ़ती जा रही है। 2018 से जारी वाद विवाद अब चरम पर पहुंच चुकी है। अशोक गहलोत के द्वारा पायलट को गद्दार कहे जाने के बाद दोनों नेताओं के गुंटो के बीच तकरार देखने को मिल रही है।

कांग्रेस के द्वारा मिली दोनों नेताओं को चेतावनी

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी विवाद पर कांग्रेस ने दी चेतावनी। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि पार्टी के लिए राजस्थान में संगठन सर्वोपरि है और वह इसकी मजबूती के लिए जरूरत पड़ने पर कठिन से कठिन निर्णय लेने से नहीं कतराएंगे । राजस्थान के मसले का हम वही हर चुनेंगे जिससे हमारा संगठन और भी मजबूत होगा। गहलोत और पायलट के गुटों के बीच समझौता कराया जाना है तो समझौता भी कराया जाएगा जयराम ने कहा गहलोत और पायलट दोनों ही कद्दावर नेता है दोनों की जरूरत है कांग्रेस को।

वेणुगोपाल का दावा गहलोत और पायलट के बीच हुए विवाद का होगा समाधान

जयराम रमेश किधर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी विवाद का समाधान जल्द ही निकाला जाएगा

गहलोत और पायलट के बीच 2018 को शुरू हुआ था विवाद

2018 विधानसभा चुनाव के समय से ही अशोक गहलोत और पायलट के बीच विवाद शुरू हो गया था। पायलट गुट के नेताओं ने अशोक गहलोत का विरोध किया था और अपने गुट के नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की थी। उसके बाद हाल के दिनों में भी दोनों गुट के नेताओं में नोकझोंक हो गई। जब अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का फैसला लिया था इस फैसले के बाद पायलट गुट के नेताओं ने अपने नेता को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन बढ़ गई और कांग्रेस में अंदरूनी कलह की शुरुआत हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button