Jharkhand
सीएम हेमंत सोरेन ‘खतियानी जोहार यात्रा’ के दूसरे चरण का आगाज कोडरमा से करेंगे, नियोजन नीति पर कहेंगे यह बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वकांक्षी खतियानी जोहार यात्रा के आज दूसरे चरण की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री दूसरे चरण की शुरुआत कोडरमा से करेंगे. कोडरमा में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. सरकार ने संविधान की नवी सूची में शामिल कराने हेतु विधानसभा से पास करा कर केंद्र के पास भेज दिया है. इसका महत्व जनता को समझाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खतियान जोहार यात्रा कर रहे हैं. जिसमें वह अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे.
सीएम सरकार की सोच नियोजन नीति पर स्पष्ट करेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहर यात्रा के दौरान नियोजन नीति पर सरकार की सोच को स्पष्ट रूप से रख सकते हैं. कई युवाओं को नियोजन नीति का रोड मैप रखकर आश्वस्त करते नजर आएंगे. उन्होंने पहले ही शीतकालीन सत्र में कहा कि राज्य की नियोजन नीति यहां के युवाओं के भावनाओं के अनुरूप होगी.


