Jharkhand

बंगाल से लाई गई मिट्टी से बना मूर्ति, 500 से अधिक मूर्तियों की एडवांस बुकिंग, लोग 3 से 14 फीट की कर रहे मांग

सरस्वती पूजा को सिर्फ 4 दिन बचे हुए हैं. गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा भी है. इसे लेकर रांची शहर में अंतिम तैयारियों में लगा हुआ है. मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा को शहर में अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. शहर के भिन्न-भिन्न गली मोहल्लों में पूजा पंडाल आकार लेने लगे हैं. मूर्तिकार उनके पास लोग मां सरस्वती की प्रतिमा की मांग कर रहे हैं. कोलकाता के कालीघाट से लाई गई मिट्टी से मूर्तियां बनाई जाती है. ऐसे प्रतिमाओं की मांग इस साल ज्यादा है. मूर्तिकारों के मुताबिक इस साल 25 दिसंबर के बात से ही एडवांस बुकिंग हुई है. लोग 3 से 14 फीट तक की प्रतिमाओं की खास मांग कर रहे हैं. मूर्तिकारों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है.

मूर्तियों की कीमत 125 से 25 सौ रूपए तक है

रांची के कई बाजारों में मां सरस्वती की मूर्तियां उपलब्ध है. हर रेंज में यह मूर्तियां उपलब्ध है. मूर्तियों की कीमत बाजार में 125 रुपए से शुरू होती है. जो 25 सौ रूपए तक की है. इसके अलावा इसकी कीमत विशेष ऑर्डर के साथ ज्यादा होती है. मिट्टी से बने सफेद प्रतिमा जो बिना सजावट की है. उसकी दर 125 से 250 रुपए तक है. कलर में सजावट के साथ मां की प्रतिमा 350 से 1500 रेंज में उपलब्ध है. डेकोरेशन के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा 15 से 25 सौ रुपए तक के है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button