जेएससीए स्टेडियम में 27 जनवरी को होगा भारत- न्यूजीलैंड मैच, कल से ऑफलाइन मिलेंगे टिकट, इतने पैसे देकर देख सकेंगे मैच

रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का पहला मैच 27 जनवरी को खेला जाएगा. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने घोषणा की है. इस मैच के लिए वही कल यानी 24 जनवरी से टिकट मिलने शुरू होंगे. इस मैच को लेकर जेएससीए स्टेडियम में सभी तरह के सुविधाएं इंतजाम किए गए हैं. जिस विंग में आम लोग टिकट खरीदेंगे, उधर बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्था की गई है. कल से लेकर 26 जनवरी तक मैच के टिकट खरीदे जा सकते हैं. टिकट की दरें भी तय कर दी गई है.
मैच के टिकट मिलेंगे यहां
26 जनवरी तक ऑफलाइन टिकटों की बिक्री होगी. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धुर्वा रांची के पश्चिमी गेट के पास समर्पित बॉक्स ऑफिस में मैच के टिकट होगी. टिकट काउंटर 9:00 बजे सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक खुली रहेगी. फिर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक टिकट काउंटर खुली रहेगी. अधिकतम दो टिकट प्रत्येक व्यक्ति खरीद सकता है टिकट लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा. सबसे सस्ता टिकट ₹1000 का है.
T20 सीरीज में तीन मैच होने है. खेल की शुरुआत 27 तारीख से होगी. पहला मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में खेला जाएगा और दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ और तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.



