CricketJharkhandStates

बोकारो पुलिस ने लौटाई साइबर ठगी की रकम.

94 लाख की ठगी, 30 लाख वापस.

बोकारो : बोकारो पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 22 साइबर ठगी पीड़ितों को उनकी रकम वापस कराई है। मुख्यालय .डीएसपी पवन कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष साइबर ठगी के 24 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 94 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 64 लाख रुपये होल्ड कराने में सफलता हासिल की है। वहीं अब तक 30 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए हैं। ठगी की रकम को डायल 1930 और अन्य माध्यमों से होल्ड कराया गया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पीड़ितों को राशि वापस की गई। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 22 लोगों को उनकी रकम लौटाई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत मिली है।

डीएसपी पवन कुमार के अनुसार साइबर ठगी की सूचना मिलने के बाद रकम को जल्द से जल्द होल्ड कराने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए डायल 1930 महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर कार्रवाई करती है। पुलिस ने 94 लाख रुपये की ठगी में से 64 लाख रुपये को होल्ड कराया है। इनमें से 30 लाख रुपये वापस किए जा चुके हैं। डीएसपी ने बताया कि 50 हजार रुपये से कम की राशि शपथ पत्र के आधार पर वापस की जाती है। वहीं 50 हजार रुपये से अधिक की राशि लौटाने के लिए अदालत के आदेश की जरूरत होती है। इसी प्रक्रिया के तहत पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। शिकायत में देरी होने पर रकम को होल्ड कराने में परेशानी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

बोकारो पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। डीएसपी ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। लोगों को अपनी बैंक पासबुक किसी दूसरे व्यक्ति को देने से बचने की सलाह दी गई है। एटीएम कार्ड भी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। बैंक खाते का पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की गई है। पुलिस ने संदिग्ध फोन कॉल और ऑनलाइन संदेशों से भी सावधान रहने को कहा है। किसी व्यक्ति के कहने पर ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी होने पर तुरंत डायल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। पुलिस लगातार साइबर अपराध के मामलों की निगरानी कर रही है। 22 पीड़ितों को रकम वापस कराना पुलिस की कार्रवाई की अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button