Jharkhand

गुमला में नशे के खिलाफ वार, इससे दूर रहने का चला रहे अभियान पुलिस प्रशासन ने

गुमला में नशा के धुत से रिहाई कार्यक्रम की शुरुआत जारी किया गया. एसपी डॉ एहतेशाम वाकारिब ने कहा कि आप सभी संकल्प लेकर 905 से दूर रहेंगे. जो नशा के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है यह अभियान पूरे जिले में चलेगा. शहर से लेकर गांव तक पुलिस काम करेगी. नशा एक सोशल समस्या बन गई है. नशा के कारण कई अपराध होता है. इस कारण नशा के खिलाफ पुलिस काम कर रही है. रिहाई का मतलब है नशे से मुक्त होना. गुमला के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं. आप सभी लोगों से भी अपील है. आप भी नशा को खत्म करने में मेरी मदद करें. गली मोहल्लों में नशा के खिलाफ कमेटी बनाए.

नशे से दूर रहे लोग

एएसडीओ रवि जैन ने कहा कि नशा पान के चक्रव्यू से निकलना है तो हम सभी को अपनी भूमिका को समझना होगा. सभी लोगों को जागरूक होना होगा. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नशा जीवन के लिए खतरनाक है. इससे दूर रहना ही हमारे लिए भलाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button