Cricket

पहली पारी में डेब्यू टेस्ट की 5 विकेट, अपने धमाकेदार प्रदर्शन पर क्या बोले- टॉड मफी, जाने!

दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर टोड मर्फी अभी 22 साल के हैं. भारत दौरे पर आने से पहले वह सिर्फ 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में देखने की कम ही उम्मीद कर रहे थे. लेकिन टोड मर्फी ने ना तो पहले मैच में जगह बनाई, बल्कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कहर भी बरपा दिया.

टोड मर्फी  पहले दिन नागपुर टेस्ट के केएल राहुल को पवेलियन भेजा और फिर दूसरे दिन आर अश्विन चेतेश्वर पुजारा विराट कोहली और केयर भारत का विकेट चटकाते हुए एक समय भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया था. अब भारतीय टीम ने अपनी इस टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत बना ली है. लेकिन टोड मर्फी के इस धमाकेदार टेस्ट डेब्यू के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं.

‘हमेशा मुझे इस बात का गर्व होगा’

मैच के बाद टोड मर्फी से जब उनके परफॉर्मेंस पर बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘ये दो दिन बेहद शानदार रहे. टेस्ट डेब्यू का मौका मिलना और फिर 5 विकेट हासिल करना, यह सब मेरी उम्मीद से बहुत ज्यादा है. मैं ताउम्र जब इस टेस्ट को याद करूंगा तो मुझे गर्व होगा.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button