National

जेपी नड्डा जगदलपुर में करेंगे चुनावी आज, शंखनाद बीजेपी नेता के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे

जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंच रहे हैं. बस्तर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर उनके प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया है. जेपी नड्डा बस्तर में होने वाले आम सभा और लोक सभा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से नारायणपुर जाएंगे. और बीजेपी जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे. देर रात तक नक्सली घटना को देखते हुए जेपी नड्डा के स्वागत में ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे नारायणपुर पहुंचेंगे

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी  ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा  सुबह11 विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगे और इस दौरान उनके स्वागत में किसी तरह की कोई आतिशबाजी ,ढोल नगाड़े जैसे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी मंदिर पहुंच यहां छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुशहाली और उनके सुरक्षित जीवन के लिए प्रार्थना करेंगे, और उसके बाद बीजेपी कार्यालय में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे, और करीब दोपहर 2 बजे ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे,  करीब 1 घंटे तक मंचीय  कार्यक्रम होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदलपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नारायणपुर के छोटे डोंगर पहुंचेंगे, जहां बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के अंतिम संस्कार में शामिल होने के साथ शोकाकुल परिवार से भी मुलाकात करेंगे ,उनके साथ प्रदेश स्तर के बीजेपी के नेतागण भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष वापस जगदलपुर पहुंच अपने विशेष विमान से कोलकाता जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button