Jharkhand

जमशेदपुर कदमा बाजार में आग लगने से 20 दुकानें जली, लाखों का हुआ नुकसान

जमशेदपुर के कदमों बाजार में अचानक सुबह आग लगने से लगभग 20 से ज्यादा दुकानों को नुकसान पहुंचा है. इस आग से कदमा बाजार के व्यापारियों का लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि कदमा बाजार में जहां आग लगी है वहां पर कई दुकानों का गोदाम और ऑफिस जलकर खाक हो गया है.

आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जाता है कि आग काफी तेजी से फैल रही है जिसको कंट्रोल करने के लिए अग्निशमन दल के दमकल लगाए गए हैं. अग्निशमन कर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button