World

नागालैंड में सीएम कौन बनेगा? एग्जिट पोल के नतीजों में खोला राज अपना मूड बताया पब्लिक ने

नागालैंड की 59 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है. चुनाव के नतीजे तो 2 मार्च को आएंगे. लेकिन उसके पहले जिस पोल के नतीजे आ गए हैं जो राज्य में अगले सरकार की भविष्यवाणी कर रहे हैं.

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ वापस आता दिख रहा है. गठबंधन के खाते में 38 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. नगा पीपल्स फ्रंट 3-8 सीटों के बीच सिमट सकता हैं. कांग्रेस को 1-2 सीट ही मिलने का अनुमान है जबकि 5 से 15 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं.

किससे कितना प्रतिशत वोट मिला

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन को राज्य में भारी समर्थन मिला है. गठबंधन को 49 फीसदी वोट जाता दिख रहा है. नगा पीपल्स फ्रंट को 13 प्रतिशत वोट मिला है. कांग्रेस को 10 फीसदी वोट जबकि अन्य दलों को 28 प्रतिशत मिलता नजर आ रहा है.

पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भी एनडीपीपी और बीजेपी साथ थी. तब एनडीपीपी ने 17 और बीजेपी ने 12 सीटकर जीतकर सरकार बनाई थी. हालांकि, नगा पीपल्स फ्रंट 27 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बना था लेकिन बहुमत से पीछे रह गया था. इस बार एनपीएफ को भारी नुकसान होता दिख रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button