World

110 की उम्र में चौथी शादी! आप भी कहेंगे, बड़े मियां दीवाने अब तो बस करो

इन दिनों दुनियाभर में बढ़ती उम्र के साथ शादी का क्रेज काफी बढ़ गया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। ये क्रेज हमारे देश तक ही सीमित नहीं हैं। हमारे पड़ोसी मुल्क में भी बढ़ती उम्र के साथ शादी आम बात हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान से भी मामला सामने आया है। जिसमें 110 साल के बुजुर्ग ने चौथा निकाह किया है। बढ़ती उम्र की शादियों के बीच आज हम आपको कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताने वाले हैं। जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है।

110 साल की उम्र में किया चौथा निकाह

110 साल की उम्र में किया चौथा निकाह

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में 110 साल के अब्दुल हन्ना ने 55 साल की महिला से चौथा निकाह किया है। अब्दुल के निकाह का विडियो वायरल हैं, जिसमें वह चौथी पत्नी को गुलाब से सजा कंगन पहनाते नजर आ रहे हैं। अब्दुल ने कहा कि अकेलापन बांटने के लिए यह निकाह किया है। वैसे, अब्दुल के परिवार में 84 सदस्य पहले से हैं। पहली तीन शादियों से 12 बच्चे हैं। इनमें 6 बेटे और 6 बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 70 साल है। वह पिता की चौथी पत्नी से 15 साल बड़ा है।

95 साल में की दूसरी शादी

95 साल में की दूसरी शादी

अब्दुल हन्ना से चंद दिन पहले ही पाकिस्तान में 95 साल की व्यक्ति ने दूसरा निकाह कर लिया। 95 साल की उम्र में खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के बेटे ने अपने पिता के लिए दुल्हन खोजी है। मोहम्मद जकारिया की दूसरी दुल्हन भी विधवा है। सोशल मीडिया पर मैरिज सर्टिफिकेट साइन करते हुए मोहम्मद जकारिया की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

90 साल में की पांचवीं शादी

90 साल में की पांचवीं शादी

हाल ही में सऊदी अरब में एक में एक शेख ने पांचवीं शादी की। 90 साल की उम्र में दूल्हा बनने वाले शख्स का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है। इस शादी के साथ ही नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी सऊदी अरब में सबसे ज्यादा उम्र में शादी करने वाले शख्स बन गए हैं। अपनी इस शादी के बाद ओताबी ने बताया कि वो आगे और भी निकाह करना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button