World

‘डंकी’ वर्सेज ‘सालार’ तो बस शुरुआत है! अब बॉलीवुड का साउथ वालों से होगा तगड़ा मुकाबला, टक्कर की लिस्ट है लंबी

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब उनके तमाम चाहने वालों को किंग खान की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली अगली फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘डंकी’ दर्शकों के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस फिल्म को सुपरहिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। लेकिन इसी बीच सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी क्रिसमस पर रिलीज हो रही हैं। खास बात ये है कि फिल्म ‘सालार’ के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं, जिनकी ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी पहले ही सुपरहिट हो चुकी है।

बेशक शाहरुख ने अब तक जहां ‘पठान’ और ‘जवान’ को सोलो रिलीज किया है, वहीं अबकी बार उन्हें तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज अगले साल इंडिपेंडेंस वीकेंड के लिए घोषित कर चुके हैं। जबकि डायरेक्टर रोहित शेट्टी व अजय देवगन अपनी सुपरहिट ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए इस रिलीज डे को पहले से ही बुक कर चुके हैं।

साउथ वालों से होगा मुकाबला

tiger movie ganapath poster

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का होगा क्लैश
बेशक अभी तक हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के लिए मैदान छोड़ने वाले बॉलीवुडवालों को अब साउथ की फिल्मों से नई चुनौती मिल रही है। बीते साल रिलीज हुई साउथ की दो बड़ी फिल्मों ‘आरआरआर’ व ‘केजीएफ 2’ के लिए हिंदी फिल्मों के निर्माताओं ने मैदान छोड़ दिया था। लेकिन आने वाले दिनों में फिल्में ज्यादा और रिलीज डेट कम होने के कारण ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। इस साल दशहरे पर जहां टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ के अपोजिट तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की ‘लियो’ और तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा की ‘टाइगर नागेश्वर राव’ रिलीज होगी। वहीं, अप्रैल में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का मुकाबला सुपरहिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म ‘बस्तर’ से होगा। जबकि अगले साल 2024 में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का अगला भाग ‘कांतारा 2’, कमल हासन की सुपरहिट ‘इंडियन’ का अगला भाग ‘इंडियन 2’, प्रभास की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ व तेलुगू सुपरस्टार रामचरण की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी हिंदी में डब होकर रिलीज होंगी। ऐसे में, बॉलीवुडवालों के लिए इन सब फिल्मों से भिड़ना या इनके लिए मैदान खाली छोड़ना दोनों ही आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button