Entertainment
अमरीश पुरी का कौन होगा रिप्लेसमेंट गदर 2 में? कौन है वह खतरनाक विलेन जो तारा सिंह से टकराएगा, जानिए

सनी देओल की 2001 की एक्शन एंटरटेनर गदर: एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसकी कहानी की खूब चर्चा हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारी कमाई की और फिल्म में सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया. अब गदर 2 का सीक्वल 22 साल बाद 11 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में अमरीश पुरी की जगह कौन लेगा, इसके बारे में आपको बताते है.




