Jharkhand
पूजा के पतिपूजा सिंघल के पति के अस्पताल निर्माण में शामिल ठेकेदारों पर अब आफत

मनरेगा घोटाला व अवैध खनन में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी ने बरियातू स्थित पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण में शामिल छोटे-बड़े कई ठेकेदारों को समन किया है। अब उनसे पूछताछ होगी कि मनी लांड्रिंग में उनकी क्या भूमिका है। जिन ठेकेदारों को ईडी ने समन किया है, उनमें कइयों से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। यह पल्स अस्पताल मनी लांड्रिंग में जेल में बंद निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा का है।


