World

वीडियो कॉल, सोने की चेन और ₹ 50 लाख… सना खान की सेकंड मैरिड लाइफ में 3 वजहों से आया तूफान, लाश भी नहीं मिल रही

महाराष्ट्र की बीजेपी नेत्री सना खान (Jabalpur Sana Khan Murder Case) की हत्या उसके पति ने कर दी है। पुलिस के सामने पति अमित शाहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नागपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी पति अमित साहू ने स्वीकार किया है कि उसने सना उर्फ हिना खान की हत्या कर दी है। साथ ही शव को नदी में बहा दिया है। अभी तक लाश नहीं मिली है। पुलिस पति को साथ लेकर शव की तलाश में जुटी है। वहीं, सबसे बड़ा सवाल लोगों के सामने यह है कि आखिर छह महीने पहले ही दोनों ने सेकंड मैरिड लाइफ की शुरुआत की थी। इसमें अचानक तूफान कैसे आ गया। पुलिस के सामने पति ने कुछ वजहों का खुलासा किया है, जिसकी वजह से दोनों में विवाद हुआ।दरअसल, सना खान ने अमित शाहू से दूसरी शादी की थी। सना नागपुर की रहने वाली थी और अमित जबलपुर में रहता था। अमित की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। वह हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। अमित शाहू ने स्वीकार किया है कि उसने दो अगस्त को पत्नी सना खान की हत्या कर दी है। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस की टीम हिरन नदी में लाश की तलाश में जुटी है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

ऐसे हुई थी मुलाकात

सना खान की अमित शाहू के साथ यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। अमित अपनी किसी परिचित का इलाज कराने नागपुर गया था। नागपुर में ही सना खान से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया और बातचीत शुरू हो गई। सना और अमित शाह ने अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी।

वीडियो कॉल से विवाद की शुरुआत

शादी के बाद सना जबलपुर और नागपुर में रहने लगी। पति से वीडियो कॉल पर उसकी बात होती थी। शादी के दौरान सना ने अपने पति अमित शाहू को गिफ्ट में एक सोने की चेन भेंट की थी। अमित उसे पहने रहता था। एक अगस्त को सना और अमित वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान अमित के गले में सोने की चेन नहीं दिखा। इस पर सना ने सवाल किया तो विवाद हो गया। विवाद के बाद एक अगस्त की रात सना नागपुर से जबलपुर के लिए चल दी।

सोने की चेन की मांग

बताया जाता है कि सना जबलपुर पहुंच गई और अमित से सोने की चेन की मांग करने लगी। विवाद के दौरान उससे 50 लाख रुपए भी मांगने लगी, जो उसने बिजनेस के लिए दिए थे। इस दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया और अमित ने सना के सिर पर वार कर दिया। सना की मौत हो गई।


बिजनेस के लिए दिए 50 लाख रुपए

सना के पिता कारोबारी हैं और मां मेहरुन्निसा कांग्रेस में हैं। वहीं, सना खान बीजेपी में थीं। सना के परिजनों ने जबलपुर में 3 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमित को सना उसके ढाबे में पार्टनरशिप के लिए 50 लाख रुपए दिए थे। विवाद के बाद सना इस पैसे की मांग कर रही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ। सना अपने बेटे के साथ नागपुर में रहती थी।

अमित पहले भी जा चुका है जेल

दरअसल, अमित 2011 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। वहां से निकलने के बाद उसने ढाबा खोल लिया था। अमित की पहली पत्नी पुलिस में है। उससे तलाक हो गया है। सना खान का भी पहले पति से तलाक हो गया। पुलिस अब अमित और उसके दोस्त राजेश को साथ में लेकर लाश की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button