इजराइल हमास युद्ध से इन कंपनियों पर पड़ेगा असर, अडानी को लग सकता है झटका!
इजराइल हमास युद्ध (Israel-Hamas war) अब भी जारी है। इससे दुनिया के कई देश प्रभावित हो सकते हैं, खासकर वो जिनका कारोबार Israel (इजराल) में होता है। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ने की आशंका है, जो महंगाई की मार झेल रहे भारत के लिए काफी चिंताजनक होगा। वहीं,कुछ दिन पहले गिरे सोने के दाम भी बढ़ सकते हैं।
Adani की कंपनी पर पड़ेगा असर
सबसे ज्यादा असर अडानी ग्रुप के ऊपर पड़ सकता है, क्योंकि अडानी ने हाल ही में Israel (इजराइल) में एक डील की थी। गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani ports) ने पिछले साल एक टेंडर जीता था। हालांकि, यह एक जॉइंट वेंचर था। अडानी पोर्ट्स और इजराइल की कंपनी गैदोत ग्रुप ने हाइफा पोर्ट के प्राइवेटाइजेशन का टेंडर हासिल किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 1.8 बिलियन डॉलर के आसपास थी और इसमें अडानी की हिस्सेदारी 70 फीसदी के करीब बताई जाती है। हाइफा पोर्ट शिपिंग कंटेनरों में इजराइल का सबसे बड़ा पोर्ट माना जाता है। अब युद्द जैसी स्थिति में अडानी के शेयर पर इसका असर पड़ सकता है।
IT सेक्टर में भी आ सकती है मुनाफावसूली
आईटी कंपनियों का कारोबार दुनियभर में होता है। INFOSYS, HCL TECH, TCS ने तो हाल में ही Israel (इजराइल) की कई कंपनियों के साथ करार किया है। इन्फोसिस ने तो इजराइल की कंपनी Panaya(पनाया) $200 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसलिए आईटी के शेयरों पर इस युद्ध का असर पड़ सकता है। हालांकि, अगले हफ्ते आईटी कंपनियों के रिजल्ट की शुरुआत भी हो रही है। TCS के 11 अक्टूबर, HCL TECh के 12 अक्टूबर और INFOSYS के 12 अक्टूबर को रिजल्ट आएंगे।



