World

तेलंगाना में रैली करने गए पीएम मोदी के कंधे पर स‍िर रखकर कौन रोने लगा, क्‍या है मामला?

तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Assembly Elections 2023) में सभी दलों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच शन‍िवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हैदराबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में एससी उपजातियों की विश्वरूप महासभा (Vishwarupa Sabha) में हिस्सा लिया। पीएम मोदी को करीब देखकर मंच पर मडिगा आरक्षण संघर्ष समिति (एमआरपीएस) के संस्थापक अध्यक्ष मंदा कृष्णा मडिगा (Manda Krishna Madiga) के आंसू छलक पड़े। इस पर प्रधानमंत्री ने उनका कंधा थपथपाया और सांत्वना दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत तेलुगु में बोलकर की। पीएम मोदी ने सम्मक्का और सरम्मा को याद किया। इसे दलित वर्गों की सबसे बड़ी महासभा कहा जाता है।

pm narendra modi consoles madiga reservation porata samiti chief manda krishna madiga emotional during public rally in hyderabad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में कहा क‍ि मंदा कृष्णा मडिगा.. मेरे छोटे भाई जैसे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे बड़े प्रेम से इस बैठक में आमंत्रित किया गया। पीएम मोदी ने तेलंगाना मडिगा समुदाय को बधाई दी। उन्होंने इतना जज्बा दिखाने के लिए मडिगा समुदाय को व‍िशेष रूप से धन्यवाद दिया। यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी ने मंदा कृष्‍णा मड‍िगा की तारीफ की हो। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की तेलंगाना के वारंगल यात्रा के अवसर पर भी दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने मंदा कृष्णा मडिगा को गर्मजोशी से गले लगाया था। साथ ही उन्होंने खुद इस संबंध में ट्विटर के जरिए तस्वीरें शेयर की थीं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली में कहा क‍ि आजादी के बाद आपने देश में कई सरकारें देखी हैं, हमारी सरकार ऐसी है जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, वंचितों को वरीयता देना है, भाजपा जिस मंत्र पर चलती है वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button