National
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस वर्ष श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। सभी शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। श्रुति शर्मा सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की है।



