World

विदेशी मेहमान ‘स्मार्ट सिटी’ देखकर रह गए हैरान, पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम की सराहना

इटली के रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ रांची स्मार्ट सिटी को देखने पहुंची। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर और शहर में संचालित पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम की सराहना की। इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर पहलु की जानकारी से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर और उससे स्वसंचालित रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कई लाइव डेमो भी देखा और ये जाना कि किस प्रकार इस सिस्टम से कमांड सेंटर में बैठकर पूरे शहर को एक साथ संबोधित किया जा सकता है। उन्हें बताया गया कि अपराध नियंत्रण और अपराधिक घटनाओं के उद्भेदन में भी इस सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। सदस्यों को यह भी बताया गया कि 24 घंटे कार्यरत इस सेंटर में पुलिस की भी कई टीमें मौजूद रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button