World

अयोध्या में आ गए भगवान श्रीराम, दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दीपोत्सव के मौके पर दिखा दिव्य नजारा

अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन पर भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। रामनगरी में अलग ही छटा दिख रही है। दीपोत्सव के मौके पर पूरे शहर को अलग ही सजाया गया है। भव्य और दिव्य नजारों को देखकर लोग धन्य हो रहे हैं। गंगा घाटों पर दीयों को जलाए जाने को लेकर राम की पैड़ी से लेकर 51 घाटों पर करीब 24 लाख दीये जलाए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ सइ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी छटा को अद्भुत रूप दिया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत किया। राज्याभिषेक कर अयोध्या के राजा के रूप में भगवान श्रीराम को प्रतिष्ठित किया। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि भगवान श्रीराम का काम करके मुझे अपार खुशी हो रही है।

  • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन1/14अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजनअयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली बार भक्तों के लिए नए निर्मित किए जा रहे राम जन्मभूमि मंदिर के द्वार खोले गए। भक्त अपने अराध्य के धाम का दर्शन कर खुद को भाग्यशाली करार देते दिखे। वहीं, सरयू तट पर अद्भुत नजारा देखने को मिला।
  • दीपोत्सव पर भव्य लेजर शो का आयोजन2/14दीपोत्सव पर भव्य लेजर शो का आयोजनदीेपोत्सव के मौके पर राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया गया। इसमें भगवान राम के जीवन चरित को प्रदर्शित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button