World

ये है ‘मिया मैजिक’ एशिया कप 2023 की ट्रॉफी जीताने वाले सिराज का आशियाना, घर का देसी स्टाइल लूट लेगा दिल

एशिया कप 2023 फाइनल के बाद देश का बच्चा-बच्चा मियां मैजिक को जानने लगा है। अपने देसी अंदाज और खुले दिल के कारण भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने पिछले रविवार श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप फाइनल्स में किया। एक के बाद एक 4 विकेट लेने पर जब मियां मैजिक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब और कैश प्राइज दिया गया तो उन्होंने सारा पैसा कोलम्बो के ग्राउंड स्टाफ को डेडिकेट कर दिया। ऐसे में इतना बड़ा दिल रखने वाले मिया भाई का घर देखना तो बनता है। तो चलिए आपको दिखाते हैं मोहम्मद सिराज का आशियाना कितना खूबसूरत है।

(सभी फोटो- Insta @Mohammed Siraj, Twitter- RCB official)

यहां रहते हैं मिया मैजिक फैमिली के साथ

यहां रहते हैं मिया मैजिक फैमिली के साथ

मोहम्मद सिराज का घर हैरादाबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स के फिल्म नगर में है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन इसके इंटीरियर की खूबसूरती देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यह प्रॉपर्टी लाखों की होगी।

लाइट कलर से पेंट इस घर की दीवारे यहां रखें एक-एक डेकोर आइटम की खूबसूरती को बहुत बारीकी से दर्शाता है।

क्रिकेट पिच जितना बड़ा है लिविंग रूम

क्रिकेट पिच जितना बड़ा है लिविंग रूम

मिया मैजिक के घर के लिविंग रूम का साइज देखने में किसी क्रिकेट पिच जितना बड़ा लगता है। इसे खासतौर पर स्पेशल गेस्ट्स के लिए बनाया गया है।

इस रूम में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीजों में अलग-अलग साइज में रखे प्योर लेदर के सोफे, बॉक्स के शेप में लेदर के बने हैंडल, बारीक कारीगरी की हुई कारपेट शामिल है।

​ट्रेडिशनल खूबसूरती से सजा है घर

​ट्रेडिशनल खूबसूरती से सजा है घर

इस्लाम ट्रेडिशन में कालीन और फ्लोरल प्रिंट बहुत पुराने समय से चलन में रहे हैं। इसकी झलक आप सिराज के घर में भी देख सकते हैं। सिटिंग एरिया में रखें सोफा पर फ्लोरल प्रिंट वाले कवर लगे हुए है, जो सादगी भरे रूम को रंगों की खूबसूरती से भर देते हैं। आप भी ऐसा एक्सपेरिमेंट घर में रखें फर्नीचर के साथ कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button