World

नीतीश के गुब्बारे में चुभी केसीआर की पिन, सुशील मोदी बोले- बीजेपी विरोधी एकता सफल नहीं होगी

12 जून 2023 को पटना के बापू सभागार में विपक्षी दलों की बैठक होगी। कांग्रेस समेत देश के 18 बीजेपी विरोधी राजनीतिक दल इकट्ठा होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी नेताओं की स्वागत करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या राहुल गांधी भी इस बैठक में होंगे शामिल? क्योंकि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का कहना है कि विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी के शामिल होने की आशा करना ही व्यर्थ है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी BRS ने 12 जून की विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने से इनकार दिया है।

केसीआर ने विपक्षी दलों की बैठक से किया किनारा

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह नीतीश कुमार के महात्वाकांक्षी गुब्बारे में चुभी एक और पिन है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि केसीआर ने विपक्ष शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में नीतीश कुमार को न्योता नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी नीतीश कुमार की भाजपा-विरोधी मुहिम से किनारा कर लिया था।

विपक्षी दलों की बैठक में नहीं शामिल होंगे राहुल गांधी!

सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर रहने के कारण कांग्रेस की दूसरी-तीसरी कतार का कोई नेता ही पटना की विपक्षी जुटान में शामिल होगा। इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल से कोई समझौता करने को राजी नहीं है। जस्टिस दीपक मिश्र के विरुद्ध महाभियोग और दिल्ली संबंधी अध्यादेश के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने केजरीवाल का साथ नहीं दिया। इनके बीच एकता कैसे संभव है?

क्या विपक्षी दल मानेंगे नीतीश कुमार की बात!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार क्या कांग्रेस को केरल और बंगाल में वहां के सत्तारूढ दलों ( माकपा और टीएमसी ) के लिए मैदान छोड़ने को राजी कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक दल यानी बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने के नकारात्मक मुद्दे पर विपक्षी दलों को इकट्ठा करने की मंशा कभी सफल नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button