World

पीएम मोदी ने भिजवा दिया अपने ‘हनुमान’ को न्यौता, जानिए चिराग पासवान को भेजी चिट्ठी में क्या लिखा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आखिरकार खत लिखवा कर अपने हनुमान चिराग पासवान को बुलावा भेज ही दिया। माना जा रहा है कि चिराग की केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री पर मुहर लग चुकी है। इससे पहले नित्यानंद राय उनसे मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन शुक्रवार की रात केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक बार फिर चिराग के घर पहुंचे। यहां चिराग के साथ उनकी मां रीना पासवान से भी नित्यानंद राय ने मुलाकात की। इस दौरान नित्यानंद राय ने चिराग पासवान के साथ डिनर भी किया। खाना खाने के बाद भी दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। आपको बता दें कि नित्यानंद राय उजियारपुर से सांसद हैं जो हाजीपुर के पड़ोसी जिले समस्तीपुर में है।

चिराग ने खुद शेयर किया जेपी नड्डा का खत

चिराग पासवान की पार्टी की मीडिया सेल की तरफ से खुद इस बात की जानकारी दी गई। चिराग पासवान के मीडिया सेल ने व्हाट्स एप ग्रुप में जे पी नड्डा की चिट्ठी डाली और लिखा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को एनडीए की बैठक में शामिल होने को लेकर लिखा पत्र।’ जाहिर है कि अब संकेत चिराग पासवान की तरफ से भी दिए जा रहे हैं। नीचे देखिए वो चिट्ठी

चाचा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं चिराग

इस चिट्ठी से साफ है कि चिराग अब एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं। इससे पहले वो गठबंधन पर सोचने की बात कर रहे थे। ऐसे में असल मुश्किल दूसरे गुट यानी उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के सामने हैं। वजह सिर्फ एक कि अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं और चिराग पासवान ने पिता रामविलास पासवान की परंपरागत सीट हाजीपुर पर दावा ठोक रखा है। इसी सीट से पशुपति कुमार पारस सांसद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button