Accident

वायनाड में भूस्खलन की त्रासदी, मृतकों की संख्या 158 हुई.

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है।

सैकड़ों लोग अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। सेना और कई अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर कर रही हैं।

मंगलवार को चार घंटे के भीतर वायनाड में तीन भूस्खलन हुए जिससे मुंडक्काई, चूराल्माला, अट्टमाला और नूलपुझा गांवों में व्यापक तबाही हुई। कई लोग चालीयार नदी में बह गए।

वायनाड में 45 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जहां 3069 लोगों को रखा गया है। सेना ने चूराल्माला और मुंडक्काई गांवों को जोड़ने वाले एक प्रमुख पुल के बह जाने के बाद एक अस्थायी संरचना का उपयोग करके 1000 से अधिक लोगों को बचाया। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि जिले में भारी बारिश जारी रहने के कारण एक और भूस्खलन की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button