World

स्वच्छ भारत मिशन से पहले 85 फीसदी गरीब लोगों के पास नहीं था शौचालय, IANS- C Voter के सर्वे में हुआ खुलासा

देश में स्वच्छ भारत मिशन लॉन्च होने से पहले 85 फीसदी गरीब लोगों के पास शौचालय की पहुंच नहीं थी। केवल 15 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिनके पास हमेशा से शौचालय था। यह खुलासा आईएएनएस के सी वोटर सर्वे में हुआ है। यह अप्रैल के अंत में सीवोटर फाउंडेशन द्वारा किए गए एक विशेष अखिल भारतीय सर्वे के दौरान सामने आया। बता दें कि मोदी सरकार के आने के बाद स्वच्छ भारत मिशन को लॉन्च किया गया था।

15 प्रतिशत ने कहा- उनके पास हमेशा से शौचालय था
सर्वे के दौरान सवाल पूछा गया कि आपके घर में शौचालय कब से है? 15 प्रतिशत से थोड़ा अधिक ने कहा कि उनके पास हमेशा से शौचालय था। सीवोटर फाउंडेशन के शोधकर्ताओं ने प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया और निष्कर्ष निकाला कि स्वच्छ भारत मिशन के लॉन्च होने तक लगभग 85 प्रतिशत गरीब भारतीयों के पास शौचालय तक पहुंच नहीं थी। जबकि 23 फीसदी ने कहा कि उन्हें पिछले एक साल में शौचालय मिला है। 27 फीसदी ने कहा कि उनके घर में एक से तीन साल पहले शौचालय बना है। अन्य 12 फीसदी ने कहा कि उन्हें तीन से पांच साल पहले शौचालय मिला, जबकि 20 फीसदी ने कहा कि उन्हें पांच साल से ज्यादा समय से पहले शौचालय मिला था।

2014 से 2019 के बीच खर्च हुए 70 हजार करोड़
इस साल अप्रैल के अंत में सीवोटर फाउंडेशन का सर्वे किया गया। तब स्वच्छ भारत अभियान को शुरू हुए नौ साल से थोड़ा कम समय हुआ था। कल्याणकारी योजना के तहत, केंद्र सरकार ने 2014 और 2019 के बीच 70,000 करोड़ रुपये शौचालय निर्माण पर खर्च किए, जिसके कारण देश भर में लगभग 9 करोड़ नए शौचालय बने। एनएफएचएस की श्रृंखला 5 द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खुले में शौच करने वाले परिवारों का प्रतिशत 2015-16 में 39 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 19 प्रतिशत हो गया।

स्वच्छ भारत अभियान की सफलता और विफलताओं का पता लगाने के लिए भारत भर में सीवोटर फाउंडेशन द्वारा विशेष सर्वे किया गया। सर्वे को विश्वसनीय बनाने के लिए सभी उत्तरदाता निम्न आय पृष्ठभूमि से रखे गए, जिनकी आय 3000 रुपये प्रति माह से कम थी। धारणा यह है कि बहुत गरीब लोग ही खुले में सबसे ज्यादा शौच करते हैं। सीवोटर फाउंडेशन इस सर्वे के शुरूआती दायरे को एक बड़े दायरे में विस्तारित करेगा जो इस मुद्दे पर राज्यवार रैंकिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button