Jharkhand
राज्यपाल ने दीपाटोली कैंट, राँची का भ्रमण कर वहाँ मौजूद विभिन्न सैन्य हथियारों का अवलोकन किया।

राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रामबाई बैस ने आज दीपाटोली कैंट, राँची का भ्रमण कर वहाँ मौजूद विभिन्न सैन्य हथियारों का अवलोकन किया। उक्त अवसर पर सैन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा कैंट में मौजूद विभिन्न सैन्य हथियारों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा हेतु लाये जा रहे उपयोगों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। राज्यपाल महोदय ने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपने सैनिकों के अदम्य साहस व वीरता पर गर्व है।
Source : IPRD



