गुड न्यूज़ लेकर आया है नया साल 24 घरों में, क्या है खास बात जाने

नए साल के जश्न के बीच जिले के 24 परिवारों में नन्हे मेहमानों के आवाज गूंज उठी. नया साल कई परिवारों में बड़ी खुशी लेकर आया. यह गुड न्यूज़ को लेकर नए साल के अवसर पर कई परिवारों में खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.
जिले के कई परिवारों में यह साल बड़ी खुशी लेकर आया. नए साल के साथ साथ घरों में नन्हे मेहमानों की भी आवाज गूंज उठी. इस खुशी को लेकर परिवारों में दोगुनी खुशी पड़ गई है. वर्ष 2023 का नए साल के जश्न के बीच जिन घरों में नन्हे मेहमानों का जन्म हुआ. खुशियों से भर गया. सीएचसी छिबरामऊ अस्पताल में सबसे ज्यादा बच्चे जन्मे हालांकि दूसरी सीएचसी में भी छोटे बच्चों की आवाजें गूंज उठी. शनिवार 12:00 बजे रात से लेकर रविवार की देर शाम तक घरों में नन्हे मेहमानों का आमद से परिवार में खुशियां छा गई. जिसमें 8 बच्चे माता- पिता के पहले संतान के रूप में ठहरे नया साल का पहला दिन खुशियों को लेकर आया.
6 नन्हे मेहमान जिला अस्पताल में आए
जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या रही. शनिवार की रात 12:00 से रविवार की रात करीब 9:00 बजे तक के बीच 6 बच्चों ने जन्म लिया. उनमें दो बालिका और चार बालकों ने जन्म लिया. सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने बताया की अमूमन अस्पताल जिला में रोजाना 8 से 12 बच्चे जन्म लेते हैं. शनिवार की रात से रविवार की की देर शाम तक 6 बच्चे जन्म ले चुके थे.


