Jharkhand

रांची समाहरणालय की 16 में 8 लिफ्ट खराब, लोगों को परेशानी

रांची समाहरणालय की 16 में 8 लिफ्ट लंबे समय से खराब हैं. विभिन्न कार्यालयों में आने वाले लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बता दें कि रांची समाहरणालय भवन का 2009 में निर्माण हुआ था. इसके कुछ समय बाद से ही यहां लगी लिफ्ट की हालत खराब है. बता दें कि समाहरणालय भवन में डीसी,एसएसपी,एसडीओ डीटीओ समेत कई बड़े अधिकारियों के कार्यालय हैं. जहां हर रोज विभिन्न कामों को लेकर लोग आते हैं. उन्हें लिफ्ट खराब होने की वजह से सीढ़ी चढ़कर जाना पड़ता है. दरअसल, समाहरणालय भवन जी-5 है. ऐसे में लोगों के लिए पांचवें तल तक सीढ़ी चढ़कर जाना चुनौती होती है. खासकर दिव्यांगजनों को इससे ज्यादा परेशानी होती है.

Source : Lagatar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button