Tech

लावा ब्लेज़ एक्स 5जी की भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट से हो सकता है लैस भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा जल्द ही अपना नया 5जी स्मार्टफोन लावा ब्लेज़ एक्स 5जी लॉन्च करने की तैयारी में है।

इस फोन की भारत में लॉन्च से पहले इसकी कीमत का खुलासा हो गया है।

माना जा रहा है कि यह फोन 15,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

Ytechb की रिपोर्ट के अनुसार, लावा ब्लेज़ एक्स 5जी को तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इनमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। लीक के मुताबिक, बेस वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

अभी तक लावा मोबाइल ने आधिकारिक तौर पर कीमत या स्पेसिफिकेशन्स की घोषणा नहीं की है। लेकिन, लीक हुई जानकारी के अनुसार, लावा ब्लेज़ एक्स 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट से लैस हो सकता है। यह वही चिपसेट है जो हाल ही में लॉन्च हुए लावा ब्लेज़ कर्व में भी इस्तेमाल किया गया है।

कैमरे की बात करें तो लावा ब्लेज़ एक्स 5जी में 64-मेगापिक्सल सोनी IMX682 मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button