World

हिंदू लड़के से हुआ था फलक नाज को प्यार, ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत दर्दनाक था

फलक नाज छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ‘ससुराल सिमर का’ में इन्होंने जान्हवी भारद्वाज, तो ‘राधा कृष्ण’ में देवकी का किरदार निभाया था। कुछ महीने पहले इनके भाई शीजान खान को तुनिषा शर्मा मौत मामले में अरेस्ट कर लिया गया था। जेल भेजा गया था। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ ढाल बनकर खड़ी थीं। उन्होंने हर मुश्किल समय का सामना किया था और अंत में उनके भाई जब बाहर आए, तो एक्ट्रेस को ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ ऑफर हुआ। वह आईं, रहीं और पांच हफ्ते रहने के बाद बेघर हो गईं। इसके बाद अब वो लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और चौंकाने वाले खुलासे भी कर रही हैं।

फलक नाज का नाम घर में अविनाश सचदेव के साथ जुड़ा। हालांकि एक्टर ने खुद ही अपने मन की बात उनसे कही थी। लेकिन वह इन सबके लिए फिलहाल तैयार नहीं थीं और न इस बारे में सोच रही थीं। इसलिए उन्होंने मना कर दिया था। वैसे आप सभी ये तो जानते हैं कि अविनाश के कई अफेयर्स रहे हैं और वो तलाकशुदा भी हैं। मगर क्या आप फलक के बॉयफ्रेंड के बारे में जानते हैं? एक्ट्रेस ने अब खुद इस राज से पर्दा उठाया है और ब्रेकअप की वजह बताई है।

फलक नाज का ब्रेकअप

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी। कहा, ‘यह बहुत दर्दनाक था क्योंकि हम बिना किसी उम्मीद के एक-दूसरे से प्यार करते थे। मगर दुर्भाग्य से हिंदू-मुस्लिम एंगल होने के कारण और स्थिति के देखते हुए, हम अलग हो गए। उसकी फैमिली भी राजी नहीं थी क्योंकि मैं मुस्लिम थी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button