
ये कत्ल कैसे हुआ अब तक किसी को पता नहीं चल पाया. मरने वाला को मारा गया या फिर खुद मारा. लेकिन मुजरिम से छोटी सी एक गलती हो गई, और वही छोटी सी गलती उसे महंगी पड़ गई.
ये कत्ल सोची समझी साजिश के तहत किया गया कि उसके मौत का पता न लगे और न पुलिस तक बात पहुंचे और ऐसा ही हुआ. अब तक किसी को पता नहीं चल पाया मरने वाला व्यक्ति को मारा गया या फिर खुद मरा. लेकिन मुजरिम तो मुजरिम होता है कुछ अपनी गलतियां छोड़ जाता है. और यही उसकी छोटी सी गलती पुलिस तक पहुंचाने में मदद की.
20 नवंबर 2022 कानपुर सचेंदी
कानपुर के कारोबारी ऋषभ त्रिपाठी को डायबिटीज की बीमारी 40 साल से थी. और अपना शुगर कम करने के लिए हमेशा दवा का सेवन करते थे. एक दिन पड़ोस में मौजूद मेडिकल शॉप ओनर से उनकी पत्नी ने बात की, और ऋषभ का ब्लड शुगर कम करने के लिए उसे इंजेक्शन दिलवाया. इंजेक्शन लगाते ही मामला कुछ और हो गया. ब्लड शुगर नीचे जाने के बजाए अचानक शूटआउट कर गया और उसकी हालत गंभीर हो गई.


