World

लोग उठा रहे सवाल कैसे एक ही साल में 5 लोगों को दे दिया भारत रत्न, जानिए क्या कहते हैं नियम

केंद्र सरकार ने साल 2024 की शुरुआत में ही कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी , पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर अभी तक इस साल में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। भारत रत्न की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने तांता लग गया लेकिन उन सभी बधाईयों और शुभकामनाओं के बीच कुछ लोग एक साल में 5 लोगों को भारत रत्न देने पर सवाल उठा रहे हैं ? इसके साथ ही कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न मिल सकता है।

एक साल में कितनी हस्तियों को मिल सकता है भारत रत्न

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि इस साल 2024 में भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की गई है। ऐसे में अब सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं या फिर इन 5 हस्तियों में से कुछ को 2024 से पहले के किसी वर्ष में सम्मानित करने का फैसला किया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भारत रत्न देने के क्या नियम हैं?

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है। उसके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो। बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था। उसके बाद से ही देश के अन्य हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button