World

स्विट्जरलैंड नहीं ये इंडिया है जनाब! बर्फीले रूट से कैसे गुजर रही ट्रेन

बर्फबारी का मजा भला कौन नहीं लेना चाहता। पहाड़ों पर एक बार फिर स्नोफॉल का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच बर्फ से ढकी वादियों में रेल पटरी पर ट्रेन के गुजरने का बेहद ही आकर्षक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘एक्स’ पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर अगर आप समझ रहे कि ये स्विट्जरलैंड का है तो आप गलत हैं। बर्फीली वादियों पर पटरियों से गुजरती ट्रेन का ये वीडियो कश्मीर का है। इसका खुलासा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी पोस्ट में ही शेयर वीडियो के साथ कर दिया है।

रेल मंत्री ने शेयर किया खास वीडियो

अश्विनी वैष्णव ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल! बारामूला-बनिहाल सेक्शन।’ इस वीडियो में नजर आ रहा कैसे कश्मीर में सुरम्य बर्फ से ढकी घाटी से ट्रेन गुजर रही है। लंबे समय तक शुष्क दौर देखने के बाद, कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है। इस स्नोफॉल से पहाड़, ट्रेन की पटरियां और सड़कें सब ढक गई हैं। इसी बर्फ से ढकी घाटी से गुजरती ट्रेन का बेहद मनोरम दृश्य केंद्रीय रेल मंत्री ने साझा किया।

घाटी में बर्फबारी के बीच गुजरती ट्रेन का VIDEO

रेल मंत्री ने जिस ट्रेन का वीडियो शेयर किया वो ‘पोलर एक्सप्रेस’ है। ये ट्रेन कश्मीर घाटी में बारामूला-बनिहाल खंड से होकर गुजरती है। अभी कश्मीर में ताजा बर्फबारी हो रही है। जिससे इस रेल रूट का पूरा इलाका बर्फ से ढक गया। इसी दौरान पोलर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती नजर आ रही है। इस सीन को देखकर ऐसा लग रहा मानो ये वीडियो किसी फिल्म का है। लेकिन ऐसा नहीं है। ये रियलिटी है। पोलर एक्सप्रेस कैसे बर्फिली पटरियों से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ये वीडियो इसकी तस्दीक कर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button