Jharkhand

हजारीबाग जिले के फंसे सभी 12 छात्रों को सकुशल घर वापसी को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन प्रयासरत हैं:-उपायुक्त

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच हजारीबाग जिले के फंसे सभी 12 छात्रों को सकुशल घर वापसी को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए सरकार व प्रशासन के द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व प्रशासन के द्वारा छात्रों को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।गौरतलब है कि हजारीबाग जिले के 12 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिन्हें वापस लाने की तैयारियां व हर संभव कोशिश की जा रही है। साथ ही इसी क्रम में आज जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के द्वारा संबंधित छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button