Jharkhand
झारखंड के धनबाद में अपराधियों ने अशोक गोप की गोली मारकर हत्या कर दी,जुटी जांच में पुलिस

धनबाद जिले के निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा कृष्णा धाम के पास बलियापुर सौदाबड़ पर अपराधियों ने अशोक गोप की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और घटना की जानकारी ली. पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है.
झारखंड की कोयला नगर धनबाद में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने कर डाली अपराधियों ने निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा कृष्णा धाम के पास इस वारदात को अंजाम दिया. बलियापुर सौदाबड़ में अशोक गुप्त को अपराधियों ने सुबह सवेरे सवेरे गोली मारी मार दी थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और पूरे घटना की जानकारी ली.


