World

कभी आंख मारते थे, कभी फ्लाइंग किस… जानें राहुल पर क्या बोल रहीं बीजेपी की महिला सांसद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘फ्लाइंग किस’ विवाद में घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने लोकसभा में गंभीर आरोप लगाया। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सदन में अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिली है, सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर से शिकायत कर फुटेज देखकर कार्रवाई की मांग की है। लिखित में 22 महिलाओं के हस्ताक्षर वाले शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिस समय राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में भाषण दे रहे थे, उसके आखिर में उन्होंने फ्लाइंग किस दिया। इसे अपमानजनक मानते हुए सांसदों ने ऐक्शन लेने को कहा है। अगर कार्रवाई की जाती है तो राहुल गांधी को चेतावनी दी जा सकती है। इससे पहले राहुल के आंख मारने पर चेतावनी दी गई थी। हाल में सांसदी बहाल होने के बाद राहुल एक नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। महिला सांसदों ने कहा कि यह कभी आंख मारते हैं कभी फ्लाइंग किस देते हैं।

राहुल को भारतीय संस्कृति पता नहीं: महिला सांसद
भाजपा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बारे में इन्हें ज्ञान नहीं है। पहले भी इस तरह का बर्ताव किया था। इन्हें समझना चाहिए कि सदन और महिला सांसदों की भी गरिमा होती है। अभी स्पीकर से इसकी शिकायत की गई है।

जरदोष ने बताया कि स्पीकर ने स्मृति इरानी को बोलने के लिए कहा, उसी समय कांग्रेस के साथी उन्हें बधाई दे रहे थे कि आप बढ़िया बोले। वह सदन में खड़े होकर विक्ट्री साइन के साथ… इस तरह का बर्ताव किया।

कागज फाड़ना, नारे लगाना, पोस्टर दिखाना, आंख मारना… संस्कृति के खिलाफ बर्ताव करना, कभी आंख मारना लेकिन फ्लाइंग किस करना पहली बार देखा। उन्होंने जो हवा में किस किया, वह हमारा कल्चर नहीं है। जब फुटेज आएगा तब आप देख लेना।

केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष
आरोप बेतुके, मणिपुर पर जवाब दीजिए: कांग्रेस सांसद
उधर, कांग्रेस की महिला सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज महिलाओं पर खासतौर से मणिपुर की महिलाओं पर जितना राहुल जी ने कहा है, उस पर उन लोगों को जवाब देना चाहिए। I.N.D.I.A के हमारे नेताओं ने मणिपुर जाकर महिलाओं की स्थिति देखी। इन्हें उस पर बात करनी चाहिए। ये क्या बेतुकी सी बात ये लेकर बैठ गए हैं। जो असल मुद्दा है, बीजेपी उससे भटकाती रही है। फ्लाइंग किस का गलत आरोप लगा रहे हैं। आज मणिपुर की महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उस पर बात कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button