World

ये तो हद है! iPhone 14 के लिए बेटे को बेच डाला और फिर मियां-बीवी बनाने लगे इंस्टाग्राम रील्स

पश्चिम बंगाल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के उत्तर 24 परगना में एक दंपति ने अपने 11 दिन के मासूम को दो लाख रुपये में बेच दिया। आपको जानकर झटका लगेगा कि उन्होंने अपना बच्चा गरीबी के चलते नहीं बल्कि आई फोन खरीदने के लिए बेचा। वे आई फोन इसलिए खरीदना चाहते थे क्योंकि उन्हें अच्छी रील बनानी थी। पुलिस ने बताया कि यह कोलकाता के करीब पानीहाटी के गंगानगर इलाके से दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बच्चे को बेचने के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पिता फरार है। पुलिस ने भागोड़े पिता को गिरफ्तार करने के लिए टीमे बनाई हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब लोगों को दंपती पर शक हुआ। लोगों ने पाया कि उनका बच्चा लापता है। पड़ोसियों ने नजर रखनी शुरू की तो पाया कि बच्चा गायब है। उन्होंने महिला के पास नया आईफोन 14 भी देखा। वह बच्चा गायब होने पर परेशान भी नहीं थी।

आईफोन से रील्स बनाकर की पोस्ट

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने जब हकीकत बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। महिला शुक्ला दास (35) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को बेच दिया है। रुपयों से रील बनाने के लिए आईफोन 14 खरीदा है। छोटे वीडियो को रील कहा जाता है जिन्हें सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाता है।

रील्स बनाने के लिए घूमने गए

महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को बेचकर आए पैसों से दीघा और मंदारमोनी की यात्रा की। वहां जाकर रील्स बनाईं। अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक महीने पूर्व हुई है जिसकी सूचना पुलिस को 24 जुलाई को दी गई।

14 साल का एक बेटा भी

पुलिस ने बताया कि नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने जांच शुरू की और शिशु को बचाया, जिसकी देखभाल अब एक आश्रय गृह में पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग कर रहा है। शुक्ला दास का एक और बेटा है, जो 14 साल का है, जो अब अपने दादा-दादी के साथ रहता है।

बच्चा गोद लेने वाली महिला भी गिरफ्तार

शिशु को गोद लेने वाली महिला झुमा मलिक, बच्चे का सौदा करने वाले पति-पत्नी तापस मंडल और शांति को गिरफ्तार किया गया है। मंडल दंपती ने बच्चे का सौदा कराने के लिए बड़ी रकम वसूली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button