National

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई से होगी पूछताछ, पंजाब पुलिस ने मोहाली में किया स्थानांतरित

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से मानसा लाया। आज उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है कि लॉरेंस बिश्नोई की मेडिकल जांच दिल्ली से निकलने से पहले और मानसा कोर्ट में पेश करने से पहले कानून और नियमों के अनुसार की जाए।

गैंगस्टर को मनसा लाया गया

लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार सुबह करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के मनसा जिले में लाया गया। जिला सिविल अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस बिश्नोई को मोहाली शिफ्ट कर रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

शर्तों के साथ दी ट्रांजिट रिमांड
अदालत ने दिया
लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि उसे ले जाने और कोर्ट में पेश करने की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अदालत ने आदेश दिया है कि पंजाब पुलिस उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दी है, जिसमें मेडिकल टेस्ट और सुरक्षा के सभी उपाय शामिल हैं। उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और बुलेटप्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। हालांकि, कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बरार ने आरोप लगाया कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर यह हत्या की थी। पुलिस बिश्नोई की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button