World

चीनियों से सच छुपाएगा ड्रैगन, भारत के उड़ते और अपने लड़खड़ाते हाल से बौखलाया, सफाई शुरू!

चीन अपनी इकॉनमी की निगेटिव कवरेज से बौखला गया है। इंटरनेट से ऐसी सभी खबरों को साफ करने के लिए उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट में बताया गया है कि ड्रैगन अपनी अर्थव्‍यवस्‍था के बारे में सभी निगेटिव न्‍यूज हटाने में जुटा हुआ है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो शी जिनपिंग सरकार चीनियों के सामने सच नहीं आने देना चाहती है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत तीन सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की दिशा में आगे बढ़ चला है। 2030 तक भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था 7 ट्रिलियन डॉलर की हो जाने का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था के 2023-24 में 7.3 फीसदी की दर से बढ़ने के आसार हैं। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) भी कह चुका है कि तमाम उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में भारत की तेज रफ्तार बनी रहेगी।

इस सप्ताह द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) और द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्टों के मुताबिक, चीनी अधिकारियों को देश की अर्थव्यवस्था पर इंटरनेट पर निगेटिव कवरेज को हटाने का आदेश दिया गया है।

नागरिकाें से की गई है अपील

NYT के अनुसार, गृह‍ मंत्रालय ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट में कहा कि नागरिकों को चीन की अर्थव्‍यवस्‍था पर ‘झूठे नैरेटिव’ पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इसके बजाय उन्‍हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नजरिये पर भरोसा करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button