World

भारी बारिश के चलते रेलवे को रद्द करनी पड़ी कई ट्रेनें, कुछ का बदला रूट, यहां देखिए लिस्ट

उत्तर भारत में इस समय भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर चल रहा है। इसके चलते कई जगहों से जान-माल के नुकसान की खबरें आ रही हैं। रेलवे (Railway) भी इस बारिश से प्रभावित है। उत्तरी रेलवे का कहना है कि देश में लगातार हो रही भारिश से 20 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तरी राज्यों में भारी बारिश जारी है। मानसून अपने चरम पर पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नुकसान की कई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं। शिमला में रविवार को भारी बारिश के कारण एक घर ढह जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

रेलवे ने किये कई इंतजाम

भारी बारिश के बीच रेल परिचालन जारी रखने के लिए रेलवे ने कई इंतजाम किये हैं। इनमें वाटर पंप्स और माइक्रो टनलिंग इंस्टॉलेशन भी शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे ने 16 से अधिक संवेदनशील जगहों पर 166 से अधिक वाटर पंप लगाए हैं। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने 8 जगहों पर माइक्रो टनलिंग भी बनाई है। इसके अलवा पेड़ों को हटाने, गंदगी हटाने और पुलों की सफाई जैसे काम भी किये जा रहे हैं। रेलवे ने SIR-NLDM सेक्शन और CDG-SNL सेक्शन में भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर ट्रैफिक को सस्पेंड किया है।

ये ट्रेनें हुईं रद्द

1. ट्रेन नंबर 14613 (CDG-FZR) JCO रविवार को रद्द की गई।
2. ट्रेन नंबर 12241 (CDG-ASR) JCO रविवार को रद्द की गई।
3. ट्रेन नंबर 12412 (ASR-CDG) JCO रविवार को रद्द की गई।
4. ट्रेन नंबर 14630 (FZR-CDG) JCO रविवार को रद्द की गई।
5. ट्रेन नंबर 14629 (CDG-FZR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
6. ट्रेन नंबर 12411 (CDG-ASR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।

7. ट्रेन नंबर 12242 (ASR-CDG) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
8. ट्रेन नंबर 14614 (FZR-CDG) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
9. ट्रेन नंबर 12058 (UHL-NDLS) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
10. ट्रेन नंबर 14506 (NLDM-ASR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
11. ट्रेन नंबर 14505 (ASR-NLDM) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
12. ट्रेन नंबर 04514 (UHL-NLDM) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
13. ट्रेन नंबर 04513 NLDM-UHL) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
14. ट्रेन नंबर 04567 (UMB-NLDM) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।

15. ट्रेन नंबर 04568 (NLDM-UMB) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
16. ट्रेन नंबर 04593 (UMB-AADR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
17. ट्रेन नंबर 04594 (AADR-UMB) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button