World

Threads ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पॉपुलैरिटी ऐसी कि ट्विटर की बढ़ी टेंशन

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल ट्विटर की टक्कर में Threads ऐप लॉन्च किया गया है। ट्विटर पिछले कई माह से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एलन मस्क हर दिन नए नियम लागू कर रहे हैं। साथ ही ट्विटर के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन लागू कर दिया है, जिसके लिए यूजर्स को हर माह 650 से 800 रुपये देने होते थे। हालांकि थ्रेड ऐप के लॉन्च से एक बड़ा ट्विटर यूजरबेस थ्रेड्स की तरफ शिफ्ट हो गया, जो ट्विटर के ऑप्शन के तौर पर एक प्लेटफॉर्म की तलाश में थे।थ्रेड ऐप सबसे तेज ग्रोथ वाला ऐप बन गया है। थ्रेड ऐप को अब तक करीब 5 करोड़ बार से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप लॉन्च के कुछ ही घंटों में एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button