World
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन, दिग्गजों ने जताया शोक

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। राष्ट्रपति के मामलों के मंत्रालय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शेख खलीफा के निधन पर अरब, इस्लामिक राष्ट्रों समेत दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने संवेदना व्यक्त की है।राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की है।
SOURCE-DAINIK JAGRAN



